OMAX आपके जेटमशीनिंग सेंटर के लिए एक्सेसरीज की पूरी श्रृंखला उपलब्ध करता है। उपसाधनों में टिल्ट-ए-जेट कटिंग हेड, बल्क ऐब्रेसिव फीड सिस्टम, और ठोस पदार्थ निष्काषन सिस्टम शामिल हैं। सभी उपसाधन इस प्रकार डिजाइन किए गए हैं जो आपको आपके जेटमशीनिंग लेंटर से सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने मे सहायक हों।
- Nozzles and Accessories
- ए-जेट™
- Bulk Abrasive Delivery System
- मैक्सजेट® 5 वॉटरजेट कटिंग नोजल
- मैक्सजेट® 5i नोजल
- मैक्सजेट® 5 मिनीजेट नोजल
- OMAX 7/15 मिनी मैक्सजेट® 5 नोजल
- मैक्सजेट 5® वॉटर ओनली नोजल
- मैन्युअल/एडजस्टेबल टिल्ट नोजल
- प्रीसीशन ऑप्टिकल लोकेटर
- टेरेन फॉलोअर
- ड्रिल हेड अटैचमेंट
- मोटरीकृत Z-एक्सीस
- टिल्ट-ए-जेट®
- इलैक्ट्रिकल
- स्टेप-अप ट्रांसफॉर्मर
- वॉटर ट्रीटमेंट संबंधी उपकरण
- वीयर टैंक
- ठोस पदार्थ हटाने संबंधी सिस्टम
- रिवर्स ऑस्मोसिस
- एबको क्लोज्ड लूप सिस्टम
- पंप
- 30 HP, 40HP, और ड्यूल डायरेक्ट ड्राइव पंप
- चिलर
- टैंक एक्सेसरीज
- ड्यूल ब्रिज सिस्टम
- वॉटरजेट ब्रिक
- रोटरी एक्सिस
- रोटरी एक्सिस
ए-जेट™
प्रयोक्ता द्वारा चुने गए कोणों पर सही खांचेदार किनारे काटता है। ए-जेट एक संपूर्ण सॉफ्टवेयर है - नियंत्रित, बहु-धुरी उपसाधन जो शीर्ष से अधिकतम 600 तक पैना कोण काट सकता है। ए-जेट प्रतिगर्तित छेद और खांचेदार किनारे वाले जिग्सॉ पजल के समान टुकड़ें काटता है। उपसाधन के द्वारा गति के अतिरिक्त एक्सेज उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वेल्ड की तैयारी के लिए प्रचालक फैब्रिकेट कर सकता है और धातु के किनारों को आकार देता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
Bulk Abrasive Delivery System
बल्क ऐब्रेसिव डिलीवरी सिस्टम : बल्क ऐब्रेसिव हूपर का निर्माण ASME अथवा CE कोडों के अनुरूप किया जाता है। टैंक को 125 psi [690 kPa] तक प्रैशराइज्ड किया जा सकता है और आपके OMAX जेटमशीनिंग सेंटर से 20 फीट [6 मी] की दूरी तक स्थापित किया जा सकता है। यह सिस्टम बल्क ऐब्रेसिव हूपर से गारनेट को स्वत: OMAX मशीन पर स्थित छोटे हूपर में डालने के लिए कम्प्रैस्ड वायु का उपयोग करता है। बल्क ऐब्रेसिव डिलीवरी सिस्टम में चक्के लगे हुए हैं जिससे यह गारनेट से रिफिल करते समय यदि आवश्यक हो, आसानी से आगे पीछे किया जा सके।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
मैक्सजेट® 5 वॉटरजेट कटिंग नोजल
मैक्सजेट® 5 वॉटरजेट कटिंग नोजल : मैक्सीजेट 5 जिसे OMAX जेटमशीनिंग सिस्टम के साथ उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है, में मजबूत डिजाइन के साथ सुराख भी है। परिणामी उच्च-घनत्व का जेट न्यूनतम फ्रांस्टिंग, सतह रेखन और सूक्ष्माग्र के साथ एक छोटा कर्फ उत्पन्न करते हुए संकृष्ट रूप से निकलेगा। टिकाऊ और सही, मैक्सजेट 5 में एक मजबूत और कम लागत वाले डिजाइन के साथ कई सूराख है जो ऐब्रेसिव कणों को ऊपर की ओर जाने से रोकते है। OMAX की पेटेंट की हुई गति नियंत्रण सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर, मैक्सजेट 5 बाजार में उपलब्ध किसी अन्य नोजल से बढ़िया दोहराने योग्य कट गुणवत्ता देती है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
मैक्सजेट® 5i नोजल
500 घंटों तक चलने की वारंटी सहित, मैक्सजेट 5i OMAX की सूक्ष्मता को सख्त टिकाऊपन और सुविधा के साथ संयोजित करता है। यह एक-पीस का समेकित नोजल, नोजल असेम्बली को पुन: तैयार करने की आवश्यकता को समाप्त कर देता है। आवश्यकता पड़ने पर पूरी असेम्बली को बदल दिया जाएगा। मैक्सजेट 5i अधिक सही और सतत जेट अलाइनमेंट उपलब्ध करता है जो मिक्सिंग ट्यूब के कार्य की अवधि को बढ़ा देता है और आपको नोजल असेम्बली की कार्य की अवधि के ऊपर बेहतर गुणवत्ता के कट देता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
मैक्सजेट® 5 मिनीजेट नोजल
OMAX मैक्सजेट 5 मिनीजेट नोजल उन ऐब्रेसिव वॉटरजेट कटिंग अनुप्रयोगों के लिए तैयार किया गया है जिसमें एकदम संकरी चौड़ाई वाले कट की आवश्यकता हो और/अथवा एकदम सूक्ष्मतम कट लगे। यह पेचीदा आकारों वाले पुर्जे बनाने अथवा जहां न्यूनतम संभव सूक्ष्माग्र की आवश्यकता हो, के लिए उपयुक्त है। महीन, हल्की सामग्री को काटने के लिए मिनीजेट नोजल सबसे उपयुक्त है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
OMAX 7/15 मिनी मैक्सजेट® 5 नोजल
यह 0.007" के सूराख और 0.015" मिक्सिंग ट्यूब के संयोजन के साथ अत्यंत सूक्ष्म कटिंग क्षमता प्राप्त करता है। काफी जेट जोड़कर विस्तार किया जा सकता है, जिससे बिना अतिरिक्त अश्वशक्ति के एक विशिष्ट कटिंग लाभ प्राप्त होता है। महीन ऐब्रेसिव का वहन करने वाले एक जेट स्ट्रीम को बनाते हुए, 7/15 मिनी मैक्सजेट 5 नोजल 0.015" का छोटे से छोटे कर्फ तैयार कर सकता है। महीन, बहुमूल्य सामग्रियों जैसे कि स्वर्ण पर काटे गए हिस्सों के लिए पेचीदे पैटर्न बना सकता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
मैक्सजेट 5® वॉटर ओनली नोजल
काटने के ऐसे अनुप्रयोगों में प्रयुक्त होता है जहां ऐब्रेसिव (रबर, लकड़ी, कपड़ा आदि) की आवश्यकता नहीं होती है। नोजल मिक्सिंग ट्यूब को हटा दिया जाता है और सूराख को कार्य के टुकड़े के पास रखा जाता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
मैन्युअल/एडजस्टेबल टिल्ट नोजल
OMAX मैन्युअल/एडजस्टेबल टिल्ट नोजल को हाथ से 0 से 45° के कोण के निश्चित कोण पर झुकाकर समायोजित किया जाता है जो किसी उत्पाद पर एक दिशा में काट सकता है। यह एक्सेसरीज एक बोल्ट-ऑन एटैचमैंट है जिसे OMAX ऐब्रेसिवजेट कटिंग मशीन के मोटरीकृत जेड-धुरी पर लगाया जाता है। नोजल प्रचालक से दूर वाई- दिशा में झुकता है। OMAX टिल्ट-ए-जेट® के विपरीत, यह सॉफ्टवेयर नियंत्रण के अधीन नहीं है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
प्रीसीशन ऑप्टिकल लोकेटर
प्रीसीशन ऑप्टिकल लोकेटर (POL) प्री-मशीनीकृत अवयवों, जैसे डाई स्ट्रीपर प्लेटस के सूक्ष्म जेट मशीनिंग की सुविधा देता है। POL का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि आप द्वितीयक मशीनिंग कार्यों के लिए OMAX पर सही रूप से पुर्जों को रख सकते हैं। आप पुर्जों को किसी भी दिक्सिथति में रख सकते हैं, और सॉफ्टवेयर पुर्जे के स्थापन के अनुरूप टूल पाथ को स्वचालित रूप से घुमा लेगा।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
टेरेन फॉलोअर
OMAX® टेरेन फॉलोअर जेटमशीनिंग® सेंटर को स्वचालित और सही रूप से ऐसी सामग्रियों से जिनकी सतह असमान अथवा खुरदरी हो, किसी विशेष प्रोग्रामिंग के बिना, पुर्जे काटने में मदद करता है। टेरेन फॉलोअर सीधे मशीन की जेड-धुरी के साथ जुड़ जाता है। सामग्री की ऊंचाई में परिवर्तनों का तत्काल पता चल जाता है और नोजल स्वत: ऊंचाई में आवश्यक समायोजन कर लेता है जिससे अपेक्षित कटिंग स्टैंडऑफ (प्रारूपिक रूप से 0.06") सही रूप से बना रहता है। कोलाइजन डिटेक्टर नोजल और संबंधित हार्डवेयर के क्षतिग्रस्त होने से रक्षा करता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
ड्रिल हेड अटैचमेंट
OMAX ड्रिल अटैचमेंट लैमिनेटस और कम्पोजिटस की ऐब्रेसिव वॉटरजेट कटिंग से पूर्व विश्वसनीय रूप से बेधन की सुविधा देता है। OMAX ड्रिल को वाई-धुरी के कैरेज पर लगाया जाता है (जेड-धुरी के समान पार्श्व की ओर)। OMAX ड्रिल लैमिनेटस और कम्पोजिट सामग्री में छोटे व्यास के छिद्रों का सही रूप से बेधन करता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
मोटरीकृत Z-एक्सीस
विद्युत-चालित OMAX मोटरीकृत जेड-धुरी नोज़ल एकदम सटीक स्थिति में रखती है। मोटरीकृत जेड-धुरी और प्रीसीशन ऑप्टिकल लोकेटर का शक्तिशाली संयोजन प्री-मशीनड् अवयवों, जैसे डाई-स्ट्रीपर प्लेटस् की सूक्ष्म जेटमशीनिंग उपलब्ध करता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
टिल्ट-ए-जेट®
टिल्ट-ए-जेट अधिक सही ऐब्रेसिव वॉटरजेट मशीनिंग की सतत खोज में OMAX का नवीनतम नवोन्मेषी उत्पाद है। टिल्ट-ए-जेट OMAX जेट मशीनिंग सेंटर को अधिकतर सामग्रियों के साथ वस्तुत: शून्य सूक्ष्ममाग्र तक पहुंचाने की सुविधा देता है। टिल्ट-ए-जेट नोजल को सॉफ्टवेयर द्वारा गणना किए गए ऐसे कोण पर रख सकता है जिससे ऐब्रेसिवजेट के द्वारा वास्तव में सूक्ष्ममाग्र को खिसकाया जा सके। सूक्ष्माग्र गायब नहीं होता बल्कि सामग्री के छीजन के हिस्से में चला जाता है, और आपका पुर्जा एकदम स्पष्ट वर्गाकार किनारों के साथ रह जाता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
स्टेप-अप ट्रांसफॉर्मर
स्टेप-अप विद्युतीय ट्रांसफॉर्मर आपके 208/230, 3-फेस सप्लाई को 460 वोल्ट पावर में बदलता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
वीयर टैंक
OMAX सेटलिंग वीयर में OMAX कैचर टैंक से निकलने वाले ठोस पदार्थों के जमने के समय को अधिकतम करने के लिए लैमिनार फ्लो क्लैरिफायर के साथ नीचे ऊपर बाधिका लगी हुई है। सिस्टम को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि इसे कई तरीकों से आसानी से साफ किया जा सकता है। इकाई को एक डायफ्राम अथवा सम्प पंप का इस्तेमाल करते हुए हटाकर साफ किया जा सकता है अथवा पंप से बाहर निकाला जा सकता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
ठोस पदार्थ हटाने संबंधी सिस्टम
मॉडल 2626, 2626|xp, 2652, 5555, 55100, 60120, 80160, 80X और 120X के लिए ठोस पदार्थ हटाने का सिस्टम कैचर टैंक से अपशिष्ट गारनेट को हटाता है और उसको डम्प हूपर में जमा करता है। हूपर से पानी पंप के उपयोग के बिना टंकी में वापस प्रवाहित हो जाता है (गुरूत्वाकर्षण से वापस)।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
रिवर्स ऑस्मोसिस
रिवर्स ऑस्मोसिस सिस्टम आपके पानी में घुले कुल ठोस पदार्थों के 90% से 95% हिस्से को हटा देता है। घुले हुए कण OMAX वॉटरजेट उपकरण को क्षति पहुंचाने के मुख्य स्त्रोत हैं। रिवर्स ऑस्मोसिस सिस्टम आपके वॉटरजेट उपकरण की रक्षा करता है ताकि आपको अपनी व्ययनीय वस्तुएं प्राय: बदलनी न पड़े।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
एबको क्लोज्ड लूप सिस्टम
अपशिष्ट जल को स्वच्छ बनाता है ताकि OMAX उच्च दाब पंप द्वारा उसका पुन: प्रयोग किया जा सके। तरल अपशिष्ट को बाहर की नाली में निकालने की आवश्यकता को समाप्त करता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
30 HP, 40HP, और ड्यूल डायरेक्ट ड्राइव पंप
OMAX के पंप डायरेक्ट ड्राइव प्लंजर पंप प्रौद्योगिकी के नवीनतम उत्पाद हैं, जिन्हें कड़े औद्योगिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इष्टतम कार्यक्षमता के लिए तैयार किए गए OMAX वी-श्रृंखला के पंप विद्युतीय इनपुट पावर का 85% से अधिक कटिंग नोजल को देते हैं। इससे ऊर्जा की कम खपत होती है, इनपुट पावर की प्रति इकाई कटिंग की गति अधिक तेज होती है और पंप प्रौद्योगिकियों की तुलना में प्रत्येक तैयार पुर्जे के लिए कम लागत आती है (पंप पेज के लिए लिंक)
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
चिलर
ऐसी स्थिति में जब मौसमी अथवा नियमित आधार पर पानी का तापमान 70° F से अधिक हो जाता है, पंप के सील की मियाद कम हो सकती है। चिलर, पंप के लिए पानी की सप्लाई को ठंडा करता है जिससे सील की मियाद में सुधार होता है। चिलर की रेटिंग और परिवात दशाओं के आधार पर, पानी के तापमान को 20° से 40° तक कम किया जा सकता है। OMAX सिस्टम के चार्ज पंप में पानी को चिलर के माध्यम से वॉटरजेट पंप द्वारा भेजा जाता है। पानी की खपत को कम करने के लिए पानी के एक हिस्से को वॉटरजेट की आंतरिक चार्ज टंकी में पुन: वापस भेजा जाता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
ड्यूल ब्रिज सिस्टम
ड्यूल वाई-ब्रिज के साथ वॉटरजेट कटिंग मॉडल 60120, 80X श्रृंखला और 120X श्रृंखला के लिए नये ऑर्डर के साथ उपलब्ध है एक पूरी नई मशीन खरीदने पर आने वाली लागत से बहुत कम दाम पर एक अतिरिक्त कटिंग हेड नोजल लगाकर मशीन की उत्पादकता में महत्वपूर्ण रूप से वृद्धि की जा सकती है। ड्यूल ब्रिज सिस्टम की कटिंग की गति और उत्पादन क्षमता एक मशीन पर बहु नोजल और पंप लगाकर प्राप्त किया जा सकता है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
वॉटरजेट ब्रिक
ड्यूरोब्रिक™ वॉटरजेट ब्रिक आज बाजार में उपलबध सर्वाधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली वॉटरजेट ब्रिक है। वॉटरजेट ब्रिकों के उत्पादन के लिए विशिष्ट रूप से निर्मित स्वामित्व वाली पॉली प्रोपीलीन सामग्री से तैयार, ड्यूरोब्रिक वॉटरजेट ब्रिक वॉटरजेट कटिंग की कठिनाईयों को किसी अन्य ब्रांड की तुलना में अधिक बेहतर ढंग से झेल सकता है।ड्यूरोब्रिक वॉटरजेट ब्रिकों का निर्माण नवीनतम CNC उपकरण का उपयोग करके किया जाता है। एक सपाट, सम काटने की सतह सुनिश्चित करने के लिए कड़े गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं के अंतर्गत प्रत्येक ब्रिक की जांच की जाती है। इस प्रक्रिया के द्वारा दोनों ओर काटा जा सकता है, जिससे वॉटरजेट ब्रिक की मियाद में वृद्धि होती है, टाइट-टॉलरेंस सतहें छोटे पुर्जों को काटने के लिए उत्तम फाउंडेशन बेड का कार्य करती है।
संपूर्ण स्पेक्स और डाउनलोडस हेतु कृपया देखें http://www.omax.com/accessories.php
रोटरी एक्सिस
रोटरी एक्सिस एक मजबूत वॉटरप्रूफ रोटरी हेड है जो वॉटरजेट को जटिल 3D पुर्जों का निर्माण करने के लिए XYZ पाथ काटने की सुविधा देता है। रोटरी एक्सिस सूक्ष्म, इंक्रिमेंटल इन्डेक्स घूर्णन की क्षमता रखता है जो वॉटरजेट को पाइप, गोल, वर्गाकार अथवा अन्य जियोमेट्रिक आकार की सामग्री स्टॉक को काटने की सुविधा देता है। बहुमुखी रोटरी हेड प्रयोक्ताओं को अपनी आवश्यकतानुसार फिक्सचर्स जोड़ने की सुविधा भी देता है।
Connect and Follow
OMAX on FacebookOMAX on TwitterOMAX on LinkedIn