सेवा और समर्थन

OMAX में जेट मशीनिंग® सेंटर की आपकी खरीद आपको सफल बनाने में सहायता प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की केवल शुरूआत है। हमारे विचार में बिक्री के पश्चात जो होता है वह बिक्री पूर्व जितना ही महत्वपूर्ण है। हमारे लिए ‘‘समर्थन’’ का यही अर्थ है - हम आपको तथा आपके OMAX जेटमशीनिंग सेंटर को समर्थन प्रदान करते हैं। और यहां कुछेक तरीके हैं जो हम अपनाते हैं :

मियादपर्यन्त सॉफ्टवेयर का मुफ्त अपग्रेड

क्या आपने कभी सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए भुगतान किया है और यह पाया है कि यह केवल पूर्व संस्करण से बग्स को रोकता है? या फिर उस अपग्रेड से वैसी विशेषतायें जोड़ दी गयी है जो वस्तुत: आप नहीं चाहते थे या आपको जिनकी आवश्यकता नहीं थी? कुछ सॉफ्टवेयर अपग्रेड में हजारों डॉलर की लागत आती है और वास्तव में आपको अधिक कुछ प्राप्त भी नहीं होता है।

जब आप OMAX जेटमशीनिंग सेंटर की खरीद करते हैं तो आप मशीन की मियादपर्यन्त मुफ्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड प्राप्त करते हैं। इसमें कोई गुप्त प्रभार नहीं है। कोई शर्ते नहीं लगायी जाएगी। सॉफ्टवेयर का मुफ्त अपग्रेड।

प्रशिक्षण

OMAX प्रचालन तथा रखरखाव संबंधी पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करता है। हमारे विनिर्माण संयंत्र में अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध है। इसका अर्थ है कि आप न केवल नवीनतम उपकरण के साथ कार्य कर रहे हैं अपितु आप अपनी किसी विशेष आवश्यकताओं के बारे में विशेषज्ञों से परामर्श भी ले सकते हैं। हम आपके ऑपरेटरों को प्रशिक्षण देने के लिए भी आपकी सुविधानुसार आ सकते हैं।

हमारे समस्त प्रशिक्षण व्यवहारिक है ताकि आप इसका पूरा लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण में पंप के नोजल से लेकर कटिंग टेबल तक समस्त घटक शामिल है।

ग्राहक समर्थन

यदि आपको हमसे सम्पर्क करने की आवश्यकता हो - चाहे यह किसी कठिन एप्लिकेशन के लिए सहायता प्राप्त करना हो या पूर्जों को बदलने की आवयकता हो या फिर सिर्फ बात करना हो - इसके अनेक तरीके मौजूद हैं :

  • फोन: प्रशिक्षित ग्राहक समर्थन प्रतिनिधि, सप्ताह दिवस के दौरान सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे (पेसिफिक समय) तथा सप्ताहांत पर सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहते हैं।.
  • ई-मेल : इलैक्ट्रानिक समर्थन ई-मेल के माध्यम से 24 घंटे उपलब्ध है।

पूर्जे

चूंकि ऐब्रेसिवजेट में अत्यधिक उच्चदाब जल का प्रयोग किया जाता है अत: अवयव जल्दी घीस जाते हैं और उन्हें बदले जाने की आवश्यकता होती है। आप OMAX से अपने कार्यस्थल पर ही इन्हें त्तकाल बदले जाने की आशा कर सकते हैं।

परंतु OMAX आपकी आशा से भी अधिक है : हम आपके प्रतिस्थापन पूर्जा मदसूची प्रबंधन में भी आपकी सहायता करते हैं। हम यह नियत करने में आपके साथ मिल कर कार्य करते हैं कि बदले जाने वाला कौन सा पूर्जा आपके पास उपलब्ध होना चाहिए ताकि आप उस पूर्जे की प्रतिक्षा में अपने बहुमूल्य उत्पादन समय को गवॉ न बैठें।

OMAX इंटरएक्टिव रेफरेंस (OIR)

सॉफ्टवेयर के साथ प्राप्त होने वाले अधिकांश हेल्प फाईलें ज्यादा सहायक नहीं होती। वे पहले से ही स्पष्ट बातें बताते हैं (फाईल सेव करने के लिए फाईल मेन्यू से सेव का चयन करें) या फिर आपको आवश्यक जानकारी नहीं दे पाती।

इसलिए हमने OIR विकसित किया है। यह हेल्प फाईलों से बढ़ कर है। यह ले-आउट तथा मेक (तथा OMAX के अन्य सभी सॉफ्टवेयर) में सहायक निर्देशों, उन्नत विषयों, प्रत्येक एकल कमांड के स्पष्टीकरणों तथा परिभाषाओं का संग्रह है।

यदि हम इनका प्रिंट ले तो यह 1200 पृष्ठों से भी अधिक होगा। परंतु इलैक्ट्रानिक संस्करण अधिक बेहतर है - जब आप किसी विषय को देखते हैं तो आप उस विषय से संबंधित संदर्भ को तथा कमांड को पाते हैं ताकि आपको आवश्यक जानकारी तुरंत हो सकें।

और OIR का निरंतर विस्तार हो रहा है। हर बार एक नया अपडेट सॉफ्टवेयर जारी किया जाता है, OIR का नया वर्जन भी जारी किया जाता है। हम अपने ग्राहकों से प्राप्त निर्देशों को समविष्ट करने, नये कमांड को लिखने, स्पष्टीकरणों में सुधार तथा नई जानकारी को शामिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

©2012 OMAX Corporation, USA.
सर्वाधिकार सुरक्षित.
OMAX Corporation
21409 72nd Ave. South
Kent, WA 98032 USA
टेलिफोन: 1-800-838-0343 or 253-872-2300
फैक्स: 253-872-6190
ई-मेल: OMAX@OMAX.COM
VIEW THE COMPLETE
ENGLISH LANGUAGE WEBSITE
HTTP://WWW.OMAX.COM
Made in the USA