प्ररूपी वॉटरजेट प्रयोक्ता एवमं एप्लीकेशन

OMAX ऐब्रेसिव वॉटरजेटस न केवल आपकी मशीनिंग प्रक्रिया में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं, वे आपको विभिन्न प्रकार के उद्योगों को सेवा प्रदान करने हेतु लचीलापन भी देते हैं। चिकित्सा, ऊर्जा या रक्षा और इनमें शामिल सभी क्षेत्रों में OMAX विनिर्माण में संभावनाओं को तय करने में आपकी सहायता करता है।

सेवित उद्योग

ऐरोस्पेस

ऐरोस्पेस विनिर्माण एक उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग है जो विमानों, गाइडेड मिसाइलों, अंतरिक्ष वाहनों, विमान इंजनों, प्रोपल्शन इकाईयों, और संबंधित पुर्जों का निर्माण करता है। उनका अधिकतर पुर्जा उत्पादन सरकारी कार्य के लिए है। OMAX वॉटरजेट प्रौधोगिकी का उपयोग करने वाले ऐरोस्पेस ऑरिजिनल इक्विमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) में शामिल हैं : कस्टम कंट्रोल पैनलस, विशेष उद्देश्य विमान हेतु ढांचागत अवयव, टरबाइन ब्लेड, जेट इंजन, अल्युमिनियम स्किन्स, स्ट्रट्स, ब्रेक के अवयव, नैसेल अवयव और अन्य कई पुर्जे।

वास्तुशिल्प

वास्तुशिल्प कंपनियों के सहायक जॉब शॉप सृजनशील डिजाइनों को लगाए जा सकने वाले आर्टवर्क अथवा इंस्टॉलेशनों मे बदलते हैं। इस उद्योग में अनेकों जॉब शॉप वास्तुशिल्प संबंधी ट्रिम, कस्टम विनायल, पत्थर, संगमरमर, साइनेज और अन्य विभिन्न सामग्रियों को काटने के लिए अपने OMAX का उपयोग करते हैं। वॉटरजेट से कटी हुई सामग्रियों का इस्तेमाल रेस्तराओं, खुदरा बिक्री केंद्रों, वाणिज्यिक भवनों अथवा यहां तक कि टेलीविजन प्रोडक्शन सेटों में भी किया जाता है।

शिक्षा

कई विश्वविद्यालय और तकनीकी कॉलेज अपने विद्यार्थियों को वॉटरजेट प्रौद्योगिकी का अनुभव कराने के लिए अपने प्रयोगशालाओं और अनुसंधान तथा विकास सुविधाओं में OMAX सिस्टम लगाते हैं। OMAX जेट मशीनिंग सेंटर विद्यार्थियों को जी-कोड प्रोग्रामिंग की पूर्वापेक्षा के बिना ही व्यावहारिक अनुप्रयोग सीखने में समर्थ बनाता है। इस लाभ से शिक्षक अपने विद्यार्थियों को कैरियर में उन्नति के लिए कोर डिजाइन और अभियांत्रिकी कौशलों के बारे में पढ़ाने में अधिक समय दे सकते हैं। एक शॉप टूल के रूप में OMAX के साथ, विद्यार्थी वॉटरजेट संबंधी क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए नवोन्मेषी समाधानों का विकास कर सकते हैं।

ऊर्जा

इस क्षेत्र में ऐसे सभी उद्योग शामिल हैं जो ऊर्जा के उत्पादन और बिक्री में लगे हुए हैं जिसमें ईंधन निष्कर्षण, उत्पादन, परिशोधन और वितरण शामिल हैं। ऐसी कंपनियां जो ऊर्जा उत्पाद जिसमें कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, परिशोधित पेट्रोलियम, पवन टरबाइन ब्लेड, और ताप एक्चेंजर्स शामिल हैं, उपलब्ध करती है, प्राय: OMAX जेटमशीनिंग सेंटर की मुख्य प्रयोक्ता होती हैं। बड़ी मात्रा में गढ़ाई करने वाली दुकानें ऐब्रेसिव वॉटरजेट प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से लाभान्वित होती है क्योंकि वे ताप-प्रभावित जोनों, जोकि आम रूप से इस उद्योग के लिए आवश्यक है, के बिना गुणवत्ता युक्त पुर्जों का निर्माण कर सकते हैं।

खाद्य प्रसंस्करण

खाद्य प्रसंस्करण उपकरण और सामग्री प्रबंध विनिर्माता उद्योग के मानकों के अनुरूप मानवों के खपत हेतु कच्चे उपादानों को खाद्य पदार्थों अथवा औषधियों में बदलने के लिए यांत्रिक तरीकों और तकनीकों का निर्माण करते हैं। OMAX का उपयोग खाद्य प्रसंस्करण लाइनों, गार्डों, एनक्लोजरों, खाद्य प्रबंध और पैकेजिंग उपकरण और कस्टम औषध प्रसंस्करण उपकरण के लिए (मुख्य रूप से स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक से) अवयवों के निर्माण के क्षेत्र में किया जाता है।

सरकार

OMAX कॉरपोरेशन सरकार को सूक्ष्म ऐब्रेसिव वॉटरजेट सिस्टमों में सर्वोत्म प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराता है। जॉब शॉप्स, OEM फैब्रिकेटरों, रक्षा कांटैक्टर, शिक्षण संस्थाएं, और फॉर्च्युन 500 कंपनियां सभी ने अपनी ऐब्रेसिव वॉटरजेट मशीनिंग आवश्यकताओं के लिए OMAX को चुना है। कई सैन्य खंड, संघीय सरकार के कार्यालय और अन्य अमरीकी विभाग अपनी आवश्यकतानुरूप सम्पदा उपकरणों के रखरखाव के लिए पुर्जों अथवा औजारों के निर्माण हेतु OMAX मशीन रखते हैं।

चिकित्सा

चिकित्सा उद्योग के कई क्षेत्रों में मरीजों, निदान, उपचार, शल्यक्रिया और प्रोस्थेटिक्स के लिए चिकित्सा उपकरणों जैसी वस्तुओं का विकास करने के लिए OMAX का उपयोग किया जाता है। इस उद्योग में OMAX के अनुप्रयोग के उदाहरणों में शामिल हैं : विशेष स्टील एलॉय से बनने वाले ब्लैंकिंग आउट सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट; कार्बन फाइवर कम्पोजिटस् से कृत्रिम अंग अवयव काटना; कार्बन ब्रेसेस और अर्थोपेडिक साधनों और अन्य उत्पादों का निर्माण।

परिवहन

इस क्षेत्र को अवसंरचना, वाहन और प्रचालन में बांटा जा सकता है। परिवहन के तरीकों में वायु, रेल, सड़क, जल, केबल, पाइपलाइन और अंतरिक्ष है। हमारे कुछ OMAX ग्राहक रेस की कारों, मोटर साइकिलों, आवश्यकतानुरूप निर्मित एंबुलेंसों और वाणिज्यिक ट्रकों के लिए मोटर अवयवों का निर्माण करते हैं। हमारे जॉब शॉप्स और फैब्रिकेटर्स भी हैं जो हेलीकॉप्टरों, विमानों और स्वशासी पानी के अंदर के वाहनों के लिए अपने OMAX से विभिन्न आवश्यकतानुरूप अवयव तैयार करते हैं। अपनी दुकानों में OMAX प्रौद्योगिकी को शामिल करके ये व्यवसाय अपनी कटिंग संबंधी कार्यों को महंगी दरों पर बाहर से करवाने की बाध्यता को समाप्त कर सके।

©2012 OMAX Corporation, USA.
सर्वाधिकार सुरक्षित.
OMAX Corporation
21409 72nd Ave. South
Kent, WA 98032 USA
टेलिफोन: 1-800-838-0343 or 253-872-2300
फैक्स: 253-872-6190
ई-मेल: OMAX@OMAX.COM
VIEW THE COMPLETE
ENGLISH LANGUAGE WEBSITE
HTTP://WWW.OMAX.COM
Made in the USA